#Hindi Quote

अपने विचारों को सावधानीपूर्वक देखिये, क्योंकि वे आपके शब्द बन जाते हैं। अपने शब्दों पर ध्यान दीजिये और उन्हें व्यवस्थित कीजिये, क्योंकि वे आपके कर्म बन जाते हैं। अपने कर्मों पर विचार कीजिये और उनका निर्णय कीजिये, क्योंकि वे आपकी आदतें बन जाते हैं। अपनी आदतें कबूल कीजिये और उन्हें देखिये, क्योंकि वे आपके मूल्य बन जाती हैं। अपने मूल्यों को समझिये और उन्हें अपनाइए, क्योंकि वे आपका भाग्य बन जाते हैं - महात्मा गाँधी

Facebook
Twitter
More Quotes
केवल सुख और दुःख के जरिये ही कोई व्यक्ति खुद के और अपने नसीब के बारे में जान पाता है। वे सीखते है कि क्या करना है और क्या नहीं - जोहान वोल्फगांग वों गेटे
बहुत आगे देखना एक भूल है। एक समय में भाग्य की जंजीर की केवल एक कड़ी ही संभाली जा सकती है - विंस्टन चर्चिल
हम यह देखने में चूक जाते हैं कि हम अपनी किस्मत पर नियंत्रण कर सकते हैं; स्वयं वह कर सकते हैं जो कुछ भी संभव है; खुद को वह बना सकते हैं जो कुछ भी हम बनना चाहते हैं - स्वेट मार्डन
प्रत्येक वस्तु निर्धारित है, उसका प्रारम्भ भी और अंत भी, उन बलों द्वारा जिन पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। यह एक कीट के लिए भी निर्धारित है, और एक सितारे के लिए भी। मनुष्य हों या ब्रह्माण्डीय धूल, हम सभी एक सुर में दूर एक अद्रश्य मुरलीवाले की, रहस्यमयी धुन पर नाचते हैं - अल्बर्ट आइंस्टीन
हमारी समस्याएँ मनुष्यकृत हैं, इसलिए वे आदमी से ठीक की जा सकती हैं। और आदमी उतना बड़ा हो सकता है जितना वह चाहता है। मनुष्य की नियति की कोई भी समस्या मनुष्यों से बढ़कर नहीं हो सकती - जॉन ऍफ़ कैनेडी
पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे
किसी व्यक्ति का बड़ा भाग्य शासन करने में नहीं, बल्कि सेवा करने में है - अल्बर्ट आइंस्टीन
सपनों को सच करने से पहले सपनों को ध्यान से देखना होता है.।
ऐसा कोई संयोग नहीं, कोई भाग्य नहीं और कोई दैव नहीं, जो एक दृढ संकल्पित आत्मा की अदम्य इच्छाशक्ति को मोड़ दे, रोक दे या नियंत्रित कर ले - ईला व्हीलर विलकॉक्स
जोत(फसल) का नियम है कि जितना आप बोते हैं उससे ज्यादा काटिये। एक कर्म बोइये और आप एक आदत हासिल कर लेंगे। एक आदत बोइये और आप एक चरित्र ढाल लेंगे। एक चरित्र उपजाइये और आप एक भाग्य का निर्माण कर लेंगे - जेम्स एलन