#Hindi Quote
More Quotes
खुद को खुद ही संभालना होगा, यह दुनिया है साहिब, यहां पानी की तरह खुद को हर आकार में ढालना होगा।
कहते हैं कि दूसरों से हमें एक नजर में भी प्यार हो जाता है। फिर खुद से प्यार का हुनर सीखने में पूरी उम्र क्यों लग जाती है?
पैसा कमाने में समय और मेहनत लगती है, लेकिन इंसानियत मुफ्त में भी कमायी जा सकती है। इसी वजह से इंसानियत कमाइए, यह पैसों से बढ़कर साथ निभाती है।
किसी का अपमान करने का अर्थ है अपने आत्म सम्मान को खोना, इसलिए अपने आत्म सम्मान को बनाए रखिए।
खुद से प्यार करने वाला मनुष्य एक अपराजय योद्धा के समान होता है।
कौन क्या सोचता है, इसकी परवाह आप न कीजिए। लोगों की सोच पर आपका कोई नियंत्रण नहीं है। চিন্তা মানুষ নিয়ন্ত্রণ
अगर आप अपने लिए एक बेहतर दुनिया बनाने की चाह रखते हैं, तो सबसे पहले आपको खुद पर विश्वास रख अपने से प्यार करना होगा।
सफल और असफल लोगों के बीच का मुख्य अंतर यह है कि सफल लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ और मेहनती होते हैं।
अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाले भी गजब शान रखते हैं, व्यापारियों की इस भीड़ में अपनी अलग पहचान रखते हैं।
भरोसा भी बड़ी अजीब चीज है । खुद पर करो तो यह आपकी सबसे बड़ी ताकत है और दूसरों पर करो, तो यही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी भी है ।